Fri Sep 27 2019 12:18:16
Hindi News LIVE
देश-दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज
हिंदी न्यूज़ लाइव: Check out LIVE News in Hindi, Breaking Hindi News, live samachar today from across the world exclusively at Navbharat Times. कांग्रेस नेता मानक अग्रवाल ने RSS को निशाने पर लेते हुए हनी ट्रैपिंग पर कहा- 'इसका एक सबसे बड़ा कारण यह है कि आरएसएस के लोग शादी नहीं करते हैं। आरएसएस के लोगों को शादी करनी चाहिए। मोहन भागवत को भी शादी करनी चाहिए।'-
कांग्रेस नेता मानक अग्रवाल ने RSS को निशाने पर लेते हुए हनी ट्रैपिंग पर कहा- 'इसका एक सबसे बड़ा कारण यह है कि आरएसएस के लोग शादी नहीं करते हैं। आरएसएस के लोगों को शादी करनी चाहिए। मोहन भागवत को भी शादी करनी चाहिए।'
-
मध्य प्रदेश हनी ट्रैपिंग केस पर कांग्रेस नेता मानक अग्रवाल ने कहा- एसआईटी जांच कर रही है। यह सब शिवराज जी के समय से शुरू हुआ। इसमें अधिक संख्या में बीजेपी के नेता शामिल हैं। यह अब 5-6 राज्यों तक फैल गया है।
-
बीजेपी नेता कल्याण सिंह ने कहा है, 'सीबीआई कोर्ट ने मुझे आज तलब किया है, इसलिए मैं वहां जा रहा हूं। मैंने हमेशा कोर्ट का सम्मान किया है और आगे भी करता रहूंगा।' आपको बता दें कि बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में सीबीआई कोर्ट ने कल्याण सिंह को आज पूछताछ के लिए बुलाया है।
-
मुंबईः एनसीपी कार्यकर्ताओं ने पार्टी ऑफिस के बाहर इकट्ठा होकर पार्टी चीफ शरद पवार के समर्थन में नारे लगाए। आपको बता दें कि शरद पवार को आज दोपहर 2 बजे ईडी के समक्ष पेश होना है।
-
लगातार हो रही बारिश का कहर कानपुर में जारी है। घाटमपुर इलाके में एक कच्चा मकान बारिश की वजह से ढह गया जिसकी वजह से एक व्यक्ति की मौत हो गई। (रिपोर्ट- प्रवीण मोहता)
-
छत्तीसगढ़ः दंतेवाड़ा विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के दौरान शुरुआती रुझानों में कांग्रेस आगे चल रही है। (ANI)
-
उत्तर प्रदेशः लखनऊ में लोहिया चौराहे के पास परिवहन विभाग की एक बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। (रिपोर्ट- संदीप रस्तोगी)
-
मीनाक्षी अरोड़ा ने अपनी दलील में कहा- पुरातत्व विज्ञान, भौतिकी और रसायन विज्ञान की तरह विज्ञान नहीं है। प्रत्येक पुरातत्व विज्ञानी अपने अनुमान और ऑपिनियन के आधार पर नतीजा निकालता है। (रिपोर्ट- राजेश चौधरी)
-
अयोध्या मामलाः सुनवाई के 33वें दिन मुस्लिम पक्ष की वकील मीनाक्षी अरोड़ा ASI की रिपोर्ट पर अपनी दलील पेश कर रही हैं। उनकी दलील इस बात पर आधारित है कि ASI की रिपोर्ट महज एक ऑपिनियन है और इसके आधार पर किसी नतीजे पर नहीं पहुंचा जा सकता है। (रिपोर्ट- राजेश चौधरी)
-
कानपुर में आज सुबह तक हुई भारी बारिश की वजह से जूही रेलवे अंडरपास में पानी भर गया है जिसमें डूबकर एक व्यक्ति की मौत भी हो गई है। (रिपोर्ट- प्रवीण मोहता)

-
केरलः पाला विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझान में एलडीएफ के मणि सी. कप्पन 3000 वोटों से आगे चल रहे हैं। (ANI)
-
त्रिपुराः बाधरघाट विधानसभा उपचुनाव की मतगणना में बीजेपी की मिनी मजूमदार आगे चल रही हैं। (ANI)
-
ओडिशाः भुवनेश्वर में एक फाउंडेशन ने जलवायु परिवर्तन के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए ग्लोबल क्लाइमेट प्रोटेस्ट का आयोजन किया।
-
उत्तर प्रदेशः भारी बारिश की वजह से वाराणसी में सभी स्कूल और कॉलेज आज व कल बंद रहेंगे। (ANI)
-
दिल्ली: पंजाबी बाग थाना क्षेत्र के मादीपुर मेट्रो स्टेशन के पास आज सुबह करीब 4:30 बजे तीन बाइक सवार बदमाशों ने एक पत्रकार की मां से बैग छीनने की कोशिश की। (ANI)
-
काले हिरण के शिकार का मामलाः बॉलिवुड अभिनेता सलमान खान आज जिला एवं सत्र न्यायालय के समक्ष पेश होंगे। (ANI)
-
महाराष्ट्र: मुंबई में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के कार्यालय में पुलिस टीम स्निफर डॉग के साथ पहुंची।
-
बिहार: गया के चकराबंध इलाके में नक्सलियों ने गुरुवार को सड़क निर्माण में लगे एक जेसीबी और अन्य वाहनों को आग लगा दी।
-
मुंबईः जॉइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस विनय चौबे और पुलिस की एक टीम एनसीपी चीफ शरद पवार के आवास पर पहुंची। आपको बता दें कि मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आज शरद पवार को ईडी के समक्ष पेश होना है।
No comments:
Post a Comment