शहर चुनें
Live: शरद पवार के समर्थन में उतरी शिवसेना, राउत बोले- आज बड़ा इवेंट होने वाला है
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Updated Fri, 27 Sep 2019 10:36 AM IST

एनसीपी कार्यालय और शरद पवार के आवास पर पुलिस टीम - फोटो : ANI
खास बातें
- विधानसभा चुनाव को लेकर महाराष्ट्र में जारी है राजनीतिक उठापठक
- एमएससी बैंक घोटाले में एनसीपी प्रमुख शरद पवार पर मनी लांड्रिंग का आरोप
- ईडी ने पूछताछ के लिए बुलाया नहीं, पर बिन बुलाए मेहमान की तरह जाएंगे पवार
- चुनावी माहौल के बीच किसी तरह की गड़बड़ी रोकने को लेकर धारा 144 लागू
- शरद पवार के ईडी दफ्तर पहुंचने से पहले घर और एनसीपी दफ्तर पहुंची पुलिस
- शिवसेना सांसद संजय राउत ने पवार को भीष्म पितामह बताया, कहा- ईडी की कार्रवाई गलत
- राहुल गांधी बोले- प्रतिशोध वाली सरकार के निशाने पर हैं पवार, यह कार्रवाई अवसरवाद
विधानसभा चुनाव को लेकर महाराष्ट्र में जारी राजनीतिक उठापठक के बीच राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) प्रमुख शरद पवार शुक्रवार प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) दफ्तर जाने वाले हैं। उन पर महाराष्ट्र राज्य सहकारी (एमएससी) बैंक घोटाले में मनी लांड्रिंग का आरोप है। हालांकि ईडी ने अबतक उन्हें पूछताछ के लिए नहीं बुलाया है, इसके बावजूद पवार शुक्रवार को दोपहर दो बजे ईडी दफ्तर पहुंचेंगे। ईडी दफ्तर पहुंचने से पहले शरद पवार के घर पर और एनसीपी कार्यालय में मुंबई पुलिस पहुंची हुई है। इसको लेकर बलार्ड पियर स्थित ईडी दफ्तर के बाहर और दक्षिण मुंबई के अन्य क्षेत्रों में निषेधाज्ञा (धारा 144) लागू कर दी गई है।
पढ़ें, पल-पल का अपडेट
-शिवसेना नेता संजय राउत अपनी धुर विरोधी पार्टी एनसीपी के प्रमुख शरद पवार के समर्थन में उतरे हैं। मनी लांड्रिंग के आरोपों से घिरे एनसीपी प्रमुख शरद पवार के बारे में उन्होंने कहा है कि उन पर लगे आरोपों पर लोग विश्वास नहीं रखते। राउत ने कहा कि जिस तरह से उनका नाम इस मामले में आया है, उसे लोग स्वीकार नहीं करेंगे। शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा कि आज एक बड़ा इवेंट होने वाला है। हम अलग पार्टी के हैं, वे अलग पार्टी के हैं। फिर भी उनपर जो आरोप लगे हैं उसपर विश्वास नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि जो टाइमिंग है, वह भी सोचने वाली है।
-संजय राउत ने पवार को भारतीय राजनीति का भीष्म पितामह बताते हुए कहा कि पूरा महाराष्ट्र जानता है जिस बैंक में घोटाले को लेकर ईडी ने एफआईआर में नाम दर्ज किया है, उस बैंक में शरद पवार किसी भी पद पर नहीं रहे हैं। शिकायतकर्ता ने भी कहा है कि उन्होंने शरद पवार का कहीं भी नाम नहीं दिया था। अन्ना हजारे भी उन्हें क्लीन चिट दे चुके हैं। ईडी उनके साथ ठीक नहीं कर रही है।
-राहुल गांधी बोले- चुनाव से पहले कार्रवाई में अवसरवाद की बू
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि प्रतिशोध के तहत कारवाई करने वाली सरकार शरद पवार को निशाना बना रही है। गांधी ने ट्वीट कर कहा कि शरद पवार जी प्रतिशोध वाली सरकार के निशाने पर आए हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई महाराष्ट्र में चुनाव से एक महीने पहले की जा रही है। इससे अवसरवाद की बू आती है।
-सुबह करीब 10:15 बजे शरद पवार के ईडी दफ्तर पहुंचने से पहले मुंबई पुलिस की एक टीम नेशनल कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के कार्यालय पहुंची। पुलिस की टीम यहां खोजी कुत्ते के साथ पहुंची और तलाशी अभियान चलाया।
- सुबह करीब 10 बजे ज्वाइंट कमिश्नर विनय चौबे पुलिस अधिकारियों की टीम के साथ शरद पवार के आवास पहुंचे। मनी लांड्रिंग केस में एनसीपी प्रमुख आज दोपहर ईडी दफ्तर पहुंचने वाले हैं।
-चुनावी माहौल में अपने खिलाफ लगे आरोपों के बाद पवार ने कहा था कि वह खुद ईडी दफ्तर जाएंगे। इसको लेकर संभावना जताई जा रही है कि बड़ी संख्या में उनके समर्थक वहां जमा हो सकते हैं। हालांकि एनसीपी प्रमुख ने गुरुवार को पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की थी कि वे यहां केंद्रीय एजेंसी के कार्यालय के पास एकत्र न हों और सुनिश्चित करें कि लोगों को कोई असुविधा न हो।

ED Office, Mumbai - फोटो : ANI
पुलिस के एक अधिकारी ने गुरुवार रात कहा कि संभावित विरोध प्रदर्शनों को देखते हुए, कार्यालय के बाहर धारा 144 लगाई गई। पवार ने कहा था कि वह महाराष्ट्र राज्य सहकारी (एमएससी) बैंक घोटाले के संबंध में अपने खिलाफ दर्ज मनी लांड्रिंग (धन शोधन) के मामले में जांच एजेंसी के सामने पेश होंगे। हालांकि, ईडी ने मामले में पवार या किसी अन्य को अब तक तलब नहीं किया है।
मनी लांड्रिंग रोकथाम कानून (पीएमएलए) के अंतर्गत दर्ज शिकायत के तहत ईडी उन आरोपों की जांच कर रही है कि एमएससीबी के शीर्ष अधिकारी, अध्यक्ष, एमडी, निदेशक, सीईओ और प्रबंधकीय कर्मचारी तथा सहकारी चीनी फैक्टरी के पदाधिकारियों को अनुचित तरीके से कर्ज दिए गए।
एजेंसी ने कर्ज देने और अन्य प्रक्रिया में कथित अनियमितता की जांच के लिए पवार, उनके भतीजे और राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार तथा करीब 70 अन्य के खिलाफ पीएमएलए के तहत मामला दर्ज किया था। ईडी का मामला मुंबई पुलिस की प्राथमिकी पर आधारित है, जिसमें बैंक के निदेशकों, राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार और सहकारी बैंक के 70 पूर्व पदाधिकारियों के नाम हैं।
उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री शरद पवार का नाम ईडी की शिकायत में पुलिस एफआईआर के आधार पर शामिल किया गया है। यह मामला ऐसे समय दर्ज किया गया, जब राज्य में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। राज्य में एक चरण में 21 अक्तूबर को विधानसभा की सभी 288 सीटों पर मतदान होगा।

Recommended
Bollywood
क्या आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं इमरान खान, अलग रह रहीं पत्नी अवंतिका ने इस लिए छोड़ा था घर
27 सितंबर 2019

No comments:
Post a Comment